भगवान आपके कर्मों का फल कैसे देते हैं | भास्करानंद जी महाराज

जब आप कोई बुरा कर्म करते हैं और तत्काल दंड नहीं मिलता, तो इसका मतलब यह नहीं कि आपके अपराध को किसी ने देखा नहीं या वह क्षमा कर दिया गया है। कालचक्र कभी नहीं भूलता, और परमात्मा आपके अपराधों को भूल सकते हैं, लेकिन काल के नियम कभी माफ नहीं करते। आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों, अंततः आपका कर्म आपको ढूंढ ही लेता है। शास्त्रों में वर्णन है कि जैसे एक बछड़ा हजार गायों में अपनी माँ को खोज लेता है, वैसे ही आपका कर्म भी आपको खोज कर आपके पास आता है। इसलिए संतों ने कहा है कि हमें ईश्वर से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से डरना चाहिए। ईश्वर दयालु और क्षमाशील होते हैं, लेकिन कर्म कभी भी नहीं भूलते। अपने कर्मों की जिम्मेदारी समझें और बुरे कर्मों से दूर रहें, क्योंकि वे अंततः आपको ढूंढ ही लेंगे।

#bhaskaranandjimaharaj