आपके कर्मों का हिसाब: कालचक्र की अचूक निगरानी | भास्करानन्दजीमहाराज

आपको यह समझना चाहिए कि यदि आपने कोई बुरा कर्म किया और तुरंत दंड नहीं मिला, तो इसका यह मतलब नहीं कि आपका अपराध अनदेखा रह गया या माफ कर दिया गया है। कालचक्र कभी कुछ नहीं भूलता, उसे सब याद रहता है। परमात्मा आपके अपराधों को क्षमा कर सकते हैं, लेकिन काल का पहिया निरंतर घूमता रहता है और वह कभी भी आपके किए गए कर्मों का फल अवश्य देगा। आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों, लेकिन आपके कर्मों का हिसाब अवश्य होगा। इस सच्चाई को ध्यान में रखें और अपने कर्मों को सोच-समझकर करें।